संत ज्ञानेश्वर स्कूल ने जाना विज्ञान, गणित, अकाउंट्स में रोबोटिक्स विज्ञान की कैसे लें मदद

1 min read
Share this

*एक दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों ने रोबोटिक विशेषज्ञ से अपनी- अपनी शंकाओं का कराया समाधान*

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में टेक्निकल एजुकेशन में जोर देते हुए कंप्यूटर क्लासेस में रोबोटिक विषय को जोड़ने के लिए स्टाफ की कार्यशाला का आयोजन किया। जिसे रोबोटिक स्पेशलिस्ट ‘ मो. उमर दराज’ ने लिया।

मो. उमर ने रोबोटिक विषय के बारे में संपूर्ण फैकल्टी को जानकारी देते हुए व कंप्यूटर और लैपटॉप के माध्यम से प्रोग्रामिंग और रोबोटिक्स को प्रदर्शित करते हुए प्रायोगिक जानकारी दी।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि मो. उमर ने विद्यालय के कंप्यूटर टीचर वर्षा गिरीभट मैडम और रोशन सिंह राजपूत सर की मदद से अपने रोबोट प्रोग्रामिंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा को छोड़कर रोबोटिक्स विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और अकाउंट्स सहित सभी विषयों में बच्चों को और शिक्षकों को मदद करेगा। उन्होंने बताया कि रोबोटिक एक्टिविटी बेस और लर्निंग बेस विषय है। हमारी सरकार ‘मेक इन इंडिया’ के तहत सभी विद्यालयों में रोबोटिक की स्वामी शिक्षा उपलब्ध करा रही है। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में तकनीकी ज्ञान समृद्ध रहे।
शिक्षकों ने पूरी कार्यशाला में बड़े ध्यान से सुना और उनकी बातों को समझा और अपने डाउट्स को क्लीयर किया। जैसे अपर्णा आठले मैडम ने स्टीम का फुल फॉर्म पूछा। उमर सर ने बताया कि स्टीम का फुल फॉर्म साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग और मैथ्स है।
शिक्षिका आराधना लाल ने प्रोग्रामिंग से संबंधित प्रश्न किया और ड्रे एंड ड्रॉप मेथड को समझने का प्रयास किया। अस्मिता कुसरे मैडम ने मैकेनिकल व इलेक्ट्रॉनिक, डिजाइनिंग थिंकिंग को समझने का प्रयास किया। सभी की शंकाओं का मो. उमर ने रोबोटिक से रिलेटेड वीडियो भी प्रदर्शित किया। इस कार्यशाला का संचालन व निर्देशन सह प्रभारी नवीन देशमुख ने किया।