शहीद आकाश की वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा – सिंहदेव
1 min readShare this
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की खबर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूत को सादर नमन। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी में संबल एवं घायलों को शीघ्र-अति-शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

