पिकअप वाहन चालक ने ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक जवान को मारी ठोकर, अस्पताल में भर्ती
1 min read
Share this
रायपुर। तेलीबांधा चौक में तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक जवान केशव क्षत्रिय और रज्जब खान को मारी ठोकर मारकर फरार हो गया। इस दौरान पिकअप चालक ने राह चलते कई वाहनो को भी ठोकर मारते हुए निकल गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक जवान क हाथ में चोट लगी है तो दूसरे जवान को पैर, हाथ और सिर में। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए उसे ट्रेस करने में जुट गई है।
