लोक वाद्य कार्यशाला का आयोजन 10 जून तक

1 min read
Share this

भिलाई। कुहुकी एवं लोक रागिती सांस्कृतिक संस्था की ओर से संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से दस दिवसीय लोक वाद्य कार्यशाला-शिविर का आयोजन 2 जून से 10 जून तक किया जा रहा है।

कुहुकी कलाग्राम संग्रहालय परिसर मरोदा सेक्टर मैत्री बाग के बाजू में शुरु हुई इस कार्यशाला के संबंध में प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने बताया कि यहां खंजेरी, तंबूरा, गतका, तुरही, चरहे, चिटकुली, कुहुकी और रूंजु आदि वाद्य बनाना कार्यशाला में सिखाया जायेगा।  जिसमें वाद्य यंत्र प्रशिक्षक कला गुरू कोंडागांव, नारायणपुर, लोहारा, खैरागढ़ बालोद और बस्तर आदि स्थानों आयेंगे। इच्छुक प्रतिभागी इस कार्यशाला में शामिल हो सकते हैं।