ग्राम निकुम में 19 से 23 जून तक कथा करने आ रहे पंडित प्रदीप मिश्रा
1 min read
Share this
दुर्ग। जिले के ग्राम निकुम में 19 से 23 जून तक पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर 18 जून की शाम को पहुंचने वाले है। इस बार कथा स्व. पुकेश्वर सिंह भारदीय कॉलेज निकुम के सामने बड़े मैदान में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा करेंगे।
शिवमहापुराण आयोजक समिति के प्रमुख व पूर्व जनपद सदस्य रुपेश देशमुख ने बताया कि कथा स्थल में मुरुम फिलिंग, साफ – सफाई व तैयारी शुरु हो गई और तकरीबन तीन लाख से अधिक शिवभक्तों के पहुंचने की संभावनाओं और बारिश और गर्मी को देखते हुए वाटर फुरप पंडाल तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वही पेयजल,भोजन भंडारा,वाहनों के पार्किंग के लिए रुट की तैयारी चल रही है। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा निकुम के रेस्ट हाउस में ठहरेंगे।
ग्राम निकुम के ग्रामवासी उनके स्वागत की तैयारियों में अभी से जुट गए है, इसके अलावा अंचल के निकुम, खुरसुल, मोहदीपाठ, आमटी, खुर्सीपार, गोड़ेला, आलबरस, रुदा, खाड़ा, तिरगा, मासाभाठ सहित आसपास गांव के ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
