तीरंदाजी की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में महासमुंद की 8 खिलाड़ी हुए चयनित

1 min read
Share this

महासमुंद। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया जिसमें महासमुंद की 8 खिलाडिय़ों का चयन अंतिम मेरिट सूची के लिए गया।
इस ट्रायल में तीरंदाजी एवं हॉकी खेल में महासमुंद जिले के खिलाडियों ने चयन ट्रायल में शामिल होकर बैटरी टेस्ट व स्किल टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया था। लिहाजा तीरंदाजी खेल में बालक वर्ग में मनीष सिदार पिता सेत कुमार सिदार, टोपू ध्रुव पिता ओकेश ध्रुव, प्रियांशु साहू पिता राकेश साहू व अमर सवर पिता प्रांती सवर एवं बालिका वर्ग में जया पहाटिया पिता फूलदास पहाटिया व तृषा प्रजापति पिता हीरामनी प्रजापति का चयन हुआ है। हॉकी खेल में बालक वर्ग में बेमचा से डोगेश निषाद जवाहर लाल निषाद एवं कुणाल कुलदीप पिता रूपेश कुलदीप का चयन हुआ है।
चयनित खिलाडियों को शासन द्वारा नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सामग्री, प्रशिक्षण, भोजन, आवास, खेल किट उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित खिलाडियों को मूल दस्तावेज, संलग्न प्रपत्र सहित 9 जून 2025 को स्व. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बेहतराई बिलासपुर में 11 बजे तक उपस्थित होने कहा गया है। खेल अकादमी बिलासपुर के लिए जिले के खिलाडियों का चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, डा. सुनील कुमार भोई, छात्रावास अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर, डा. पुनेंद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, एवन कुमार साहू सचिव एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक, सोमनाथ साहू, पिरित राम साहू, संजय पैकरा, जया साहू, नवलीन कौर, नीलम साहू आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।