नहाते समय किशोर के मुंह से घूसकर गले में फंसी मछली

1 min read
Share this

जांजगीर चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के करुमहु गाँव में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय समीर गोड के मुँह में नहाते समय मछली घुसकर गले में फंस गई। स्थानीय स्तर पर मछली को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चे की हालत बिगडऩे पर अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मुँह में फंसे मछली को निकालने की काफी कोशिश लेकिन वे भी सफल नहीं हो पाए। गले में मछली फंसे होने के कारण किशोर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है इसे देखते हुए उसे उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया।