विकास ने लाखेनगर चौक में फार्म भराकर शुरु किया महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी अभियान

1 min read
Share this

रायपुर। रायपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को लाखेनगर चौक में नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश देवांगन की उपस्थिति में महिलाओं से फार्म भराकर महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी अभियान का शुरुआत किया। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष व ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के पार्षद ज्ञानेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, संदीप तिवारी, कांग्रेस महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि राज्य सरकार जहां महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देंगी लेकिन अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो हर महिला को हर महीने 8333 रुपए दिया जाएगा। इसके लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का फार्म भरना होगा जिसमें बैंक एकाउंट नंबर के साथ अपना आधार कार्ड जरुर दें जो बैंक से लिंग हो ताकि पैसे सीधे उनके एकाउंट में भेजे जा सकें। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी।