कांग्रेस के पास इस समय विश्वसनीयता का संकट है – शर्मा

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के द्वारा आज से नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास इस समय विश्वसनीयता का संकट है। पहले जो भी वादा किया उसे पूरा नहीं किया, अब राहुल गांधी कुछ भी कहें लोग मानने वाले नहीं हैं। लोगों को पता है देश में मोदीजी की सरकार बन रही है। इन्होंने वादा निभाया नहीं इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया।