महिलाएं ही बनी महिला की दुश्मन,पीड़िता अज्ञातवास में आरोपी सलाखों के पीछे

1 min read
Share this

इंदौर(मध्य प्रदेश )। जिसे समाज में देवियों का दर्जा प्राप्त है और ऐसे सभ्य समाज में जब महिलाएं ही महिला की दुश्मन बन जाये और हैवानियत की है पार कर दे तो ऐसी महिलाओं को क्या कहें।पूरा मामला जो समझ आया वह सास बहू से सबंधी था जिस पर तीन दिगर महिलाओं ने पीड़ित महिला के साथ गाली गलौज मारपीट की इतना ही नहीं महिला को निर्वस्त्र कर उसे पीटते हुए गांव में घुमाया और सभ्य समाज के लोग पीड़ित महिला को बचाने के बजाए वीडियो बनाने में मशगुल रहे।बहरहाल पीड़ित महिला शर्म के मारे अज्ञात स्थान पर चली गई और आरोपी तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यह पूरा मामला इंदौर जिले के एक गांव का है जहां चार महिलाओं ने एक महिला को न केवल पीटा, बल्कि निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया. चौंकाने वाली बात ये है कि मौके पर मौजूद लोग महिला की मदद करने के बजाए उसका वीडियो बनाते रहे। बताया जाता है कि  गांव की एक महिला लक्ष्मी तीन अन्य महिलाओं के साथ पीड़ित महिला के घर पहुंची। उसने पीड़िता से कहा कि वह उसकी सास को मंदसौर लेकर क्यों गई थी। इस पर दोनों महिलाओं के बीच विवाद होने लगा। यह विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मी और उसके साथ आई तीन अन्य महिलाओं के साथ पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। चारों पीड़ित महिला को सीढ़ियों से खींचते हुए नीचे लाईं। उसके बाद उसके कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए।

इस पर उनका क्रोध शांत नहीं हुआ तो उन्होंने पाइप से पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।पुलिस नेमहिला के कपड़े फाड़ने को लेकर चारों आरोपियों पर आईपीसी की धार 354-ए, 452, 323, 294, 34 की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।