विधायक ने भाजपा नेता पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, अजय सिंह ने विधायक को बताया विकास विरोधी व नक्सली समर्थक

1 min read
Share this

बीजापुर। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा नेता अजय सिंह पर 49 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। मंडावी ने भाजपा नेता अजय सिंह पर चिन्नागेलूर में बन रहे 49 लाख के रपटा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जो रपटा बन रहा है उसकी लंबाई में कमी है, एवं सही तरीके से इस रपटा का निर्माण नही किया गया। इसकी शिकायत हमने कलेक्टर से की है, अगर जांच नहीं होगी और दोषियों पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस चिन्नागेलूर में जाकर धरने पर बैठेंगे। वहीं विधायक के आरोप पर भाजपा नेता अजय सिंह ने जबाब देते हुए विधायक को विकास विरोधी और नक्सली समर्थक बताया है।
अजय सिंह ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने विधायक अधूरे निर्माण के बावजूद भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे। चिन्नागेल्लूर से तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एपरोच रोड निर्माण कार्य जिला निर्माण समिति से कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि 34 लाख के निर्माण कार्य को विधायक 49 लाख बता रहे हैं। चूंकि संवेदनशील क्षेत्र होने से सुरक्षा नहीं मिलने के चलते कार्य रोका गया था। विधायक आधी-अधूरी जानकारी जुटा आरोप लगा रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य 80 फीसदी बचा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत की बात भी झूठी है। विधायक जिसे प्रमाण बता रहे हैं, वह प्रमाण नहीं, अधूरी जानकारी है। उनके पास कांग्रेस नेताओं के कारनामों का पूरा लिखा चि_ा है। आचार संहिता हटने के बाद कांग्रेस नेताओं समेत विधायक कार्याकाल में देवगुड़ी से लेकर तमाम कार्यों की जांच जरूर होगी।