बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश सिर्फ सतनामी समाज के लिए नहीं, पूरी मानवता के लिए : साव
1 min readShare this
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की तखतपुर में 30 लाख रुपए की घोषणा, सतनामी समाज के लिए बनेगा समुदायिक भवन*
*संत-महात्मा कभी घृणा या हिंसा नहीं सिखाते, बल्कि समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं : डिप्टी सीएम अरुण साव*
*बिलासपुर और तखतपुर में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए*
बिलासपुर/तखतपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी बिलासपुर एवं तखतपुर में आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान साथियों व नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने तखतपुर में सतनाम समाज के भवन निर्माण के लिए 35 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर में अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों से कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की धरती संत-महात्माओं की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। इन महापुरुषों ने समाज को जो संस्कार और दिशा दी, उसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में आज भी प्रेम, सौहार्द और अपनापन देखने को मिलता है। यहां के लोग मिलजुलकर एक परिवार की तरह रहते हैं। संतों के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़िया सबके बढ़िया के नाम से जाना जाता है।
श्री साव तखतपुर में सामाजिकजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गिरौदपुरी धाम से परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश केवल सतनामी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। मनखे-मनखे एक समान एकजुटता और सत बोलने का संदेश हमें बुराई छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संत-महात्मा कभी घृणा या हिंसा नहीं सिखाते, बल्कि समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। यही हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।

कार्यक्रम में विधायक श्री धर्मजीत सिंह जी, पूर्व विधायक श्री चोवादास खांडेकर जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ जी, उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी देवांगन जी, श्री साधेलाल भारद्वाज जी, श्री जितेंद्र पाण्डेय जी, श्री दिनेश राजपूत जी, श्री संतोष कौशिक जी, श्री सुनील जांगड़े जी, प्रियंका आहूजा जी, श्री अशोक ठाकुर जी, श्री ईश्वर देवांगन जी, श्री अजय देवांगन जी, श्री संदीप पांडे जी, श्री मुन्ना श्रीवास जी, श्री नरेंद्र रात्रे जी, सामाजिक पदाधिकारी, पार्षद गण, सामाजिक गण तथा बिलासपुर में श्री गिरीश पाटले जी, राजेश्वर सोनी जी,बृजेश शुक्ला जी, श्री राजेश सिंह जी, पीसी लहर जी, जलेश्वर जी, सुमित जी, श्री अमन डहरिया जी, फ़नेश्वर खांडे जी, निशि कोसले जी, धर्मेंद्र खांडे जी, नरोत्तम जी, राकेश कुर्रे जी, ज्योति डहरिया जी, शत्रोहन घृतलहरे जी, अधिकारी, छात्र, अधीक्षिक गण उपस्थित रहे।

