November 27, 2026

रोहरा ब्रदर्स के सुनील व मनीष ने किराना व्यापारी से ठगे 48.90 लाख, मामला दर्ज

1 min read
Share this

बिलासपुर। किराना व्यापारी से 48.90 लाख रुपए की ठग करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने रोहरा ब्रदर्स के सुनील और मनीष रोहरा पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने आरोप लगा है कि दोनों भाइयों ने जमीन में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच व्यापारी से 29.10 लाख रुपए कैश और 19.80 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए। रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में परिवार समेत दुबई चले गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस ने 7 दिन पहले ही रोहरा ब्रदर्स के घर से 25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

This will close in 0 seconds