हाथी ने ग्रामीण को पटका सूंड से, मौत
1 min readShare this
कोरबा। कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ में जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहे ग्रामीण धन सिंह गोंड़ (45 वर्षं) को दंतैल ने सूंड से पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वन विभाग की ओर से नियमों के मुताबिक पीडि़त परिवार को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी गई है।
धनसिंह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे खेत के समीप जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था, इसी दौरान वहां एक हाथी आ पहुंचा जिससे बचने के लिए वह सुरक्षित स्थान की तलाश में भाग रहा था कि उसे हाथी ने सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया इससे उसकी मौत हो गई। पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हमला करने वाले हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है। ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली गई. आगे की कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी गई है।

