सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया एक नक्सली
1 min readShare this
नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। दल जब क्षेत्र में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी कर रहे थे इस दौरान एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया। क्षेत्र में तलाश अभियान अब भी जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी

