नक्सलवाद का समर्थन न करें नक्सलियों का समर्थन किया तो सीधे जेल भेजे जायेंगे – सुंदरराज पी.
1 min readShare this
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर नक्सलवाद के सफाया की तैयारी जोरों पर चल रही है। पुलिस ठोस रणनीति बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। नक्सलियों को समर्थन करने वाले लोगों पर भी पुलिस की नज़र है। इसके लिए पुलिस ने कई इलाकों में अपना खुफिया तंत्र भी मजबूत कर दिया है। नक्सलियों के समर्थकों एवं उनको सहयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सल समर्थकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि नक्सलवाद का समर्थन न करें नक्सलियों का समर्थन किया तो सीधे जेल भेजे जायेंगे।
बस्तर की पुलिस हर हाल में नक्सलियों का सफाया करने में जुटी है। खासकर बस्तर के नारायणपुर इलाके में पुलिस की नजर है। इन इलाकों में पुलिस अपने खुफिया तंत्र को और भी मजबूत करने में जुटी हुई है, जिससे नक्सलियों और उनका समर्थन करने वाले लोगों को पकड़ा जा सके। दरअसल इस इलाके में एनआईए की टीम ने भी छापा मारा था, पुलिस को सूचना मिल रही है कि इलाके में संदिग्ध घूम रहे हैं। ऐसे में नक्सल गतिविधियों में साथ देने वाले लोगों पर पुलिस की खास नजर है। साक्ष्य मिलते ही नक्सलियों को समर्थन करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।

