November 24, 2026

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने 25 सितंबर को देवीपुर व छठ घाट सूरजपुर में मॉकड्रिल

1 min read
Share this

सूरजपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर गुरूवार प्रात: 10 बजे ग्राम देवीपुर स्थित देवीपुर जलाशय एवं छठ घाट नगरपालिका सूरजपुर में बाढ़ आपदा पर मॉकड्रिल आयोजित किया जाना है। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और जिससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस दौरान जिले व क्षेत्र के नागरिकों को
अभ्यास के दौरान शांति बनाये रखने एवं किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। सभी से अपील की गई है कि अफवाहों से बचे और दूसरो को सही जानकारी प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण मॉकड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

This will close in 0 seconds