करंट के चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटे की हुई मौत
1 min readShare this
मोहला। सोमवार शाम 6 से 7 बजे के आसपास पागरी गांव का रहने वाला सुरतराम बोगा (उम्र 62 वर्ष) गांव से थोड़ी दूर स्थित कोठार बाड़ी में गया हुआ था कि अचानक से वह करंट की चपेट में आ गया। उनके साथ गया बेटा रुपलाल बोगा पिता को करंट से बचाने के चक्कर में वह भी उसकी चपेट में आ गया और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर पत्नी भागबती बाई (58 साल) वहां पहुंची और पति और बेटे को बचने की कोशिश में वह भी उसकी चपेट में आ गई और उसकी भी वहां मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरा गांव शोक में है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा व पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

