November 28, 2026

देशी शराब पीने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

1 min read
Share this

सक्ती। सोमवार की दोपहर मनोज कश्यप और सूरज यादव ने देशी शराब पी, जिसके बाद दोनों अचानक बेहोश हो गए। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सारंगढ़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण जहरिली शराब होने की आशंका जताई है। परिजनों ने मंगलवार सुबह मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया है जिससे हसौद से शिवरीनारायण, भटगांव से चांपा-कोरबा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जीरो में मर्ग कायम कर केस डायरी बिर्रा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बिर्रा पुलिस और एसडीओपी ने करही गांव में लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंजतार किया जाएगा कि मृतक युवकों ने कहां से शराब खरीदी थी और उनकी मौत कैसे हुई।

This will close in 0 seconds