“NHICF बिलासपुर द्वारा साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विभूतियों का सम्मान
1 min read
Share this
*पुस्तक विमोचन एवं नन्हे सुरों की शाम’ आयोजित”*
*जांजगीर जिले से तीन विभूतियों का तथा एक साहित्यिक संगठन शीलसाहित्य परिषद का किया गया सम्मान*
बिलासपुर। साहित्य, संगीत, कला, सम्मान और हास्य के अनूठे संगम के रूप में मंगलवार को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम बिलासपुर में ‘नन्हे सुरों की शाम’ का भव्य आयोजन हुआ। News Hub Insight Care Foundation (NHICF) एवं NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ के संयुक्त आयोजन में आयोजित इस समारोह में बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षक गौरव राठौर एवं साहित्यकार दशरथ लाल भारद्वाज की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में लोक गायिका वंदिता साहू, अर्जिता सिंह, मयांशी खंडेलवाल, तनीष्क वर्मा, शौर्य एवं शिवेन ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की मधुर आवाज, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
*साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा एवं कला की विभूतियां सम्मानित*

समारोह में रेलवे के कवि डॉ. सुरेश पैगवार, पत्रकार मनीष शरण, साहित्यकार दशरथ लाल भारद्वाज मतवाले, समाजसेवी गोपाल राम साहू, शिक्षक गौरव राठौर, कवि राकेश श्रीवास, समाजसेवी जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं दिलीप सराफ सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गुरुकुल की टीम, व्यायाम शिक्षकों की टीम तथा ‘हास्य हर्बल ओरिजनल’ की टीम को भी सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह ने समाज में साहित्य, शिक्षा, कला एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
*मंच पर विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति-*
कार्यक्रम में कुलाधिपति डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति न्यायमूर्ति डॉ.चंद्र भूषण बाजपेयी, सम-कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उप-कुलसचिव विष्णु कुमार तिवारी, “छन्द के छ” के संचालक एवं संस्थापक अरुण कुमार निगम, प्रयास अकादमी के संचालक डॉ. सचिन यादव, शील साहित्य परिषद के सचिव साहित्यकार विजय राठौर, सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक टी. सी. रत्नाकर एवं शिवसेना महिला अध्यक्ष श्रीमती रेवती यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में हास्य कलाकार नीरज जैन ने अपनी चुटीली एवं मनोरंजक कॉमेडी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति के दौरान सभागार ठहाकों से गूंज उठा। संगीत और हास्य के इस संयोजन ने समारोह में मनोरंजन का विशेष रंग भर दिया।
*बच्चों को मंच और प्रोत्साहन देना आयोजन का मूल उद्देश्य*
कुलाधिपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि ‘नन्हे सुरों की शाम’ का उद्देश्य बच्चों को मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी में संगीत एवं कला के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन, अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से बड़ी पहचान बना सकते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. किरण राठौर ने किया। आयोजन के समापन पर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों ने आयोजन की सराहना की और बाल कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संगीत, साहित्य, सम्मान, हास्य एवं बाल प्रतिभाओं के इस सुंदर संगम ने बिलासपुर की सांस्कृतिक शाम को यादगार बना दिया इस कार्यक्रम में मनीराम साहू मितान, शरद यादव ‘अक्स’ सीपत, रामलाल सूर्यवंशी, मिलन मलरिहा, रामकुमार पत्रवानी राजकुमार निषाद, गजानंद पात्रे , जगतारण डाहरे, रामायण सूर्यवंशी, कृष्णा पटेल, राजकुमार बघेल, रामलाल सूर्यवंशी, ब्यास सिंह गुमसुम, श्रीमती भावना पैगवार, श्रीमती मीना नाग, प्रेमलता रत्नाकर, गोवर्धन प्रसाद राठौर, करीम खान आदि बहुत से साहित्यकार कलाकार एवं सामाजिक विभूति उपस्थित थे।आयोजक प्रमुख पंकज खंडेलवाल एवं मयूरी खंडेलवाल थे।

