November 28, 2026

राजधानी में जमकर बरस रहे मेघा, रेड व येलो अलर्ट जारी

1 min read
Share this

रायपुर। एक-दो दिनों से राजधानी रायपुर में रुक-रुककर वर्षा हो रही थी लेकिन मंगलवार की सुबह 11.45 बजे से शुरु हुई वर्षा समाचार लिखे जाने तक थमा नहीं था। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताते हुए बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील है कि बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। जो भी लोग बाहर है वो बारिश के दौरान पड़े के सामने ना रुके क्योंकि यहां पर बिजली गिरने का खतरा बहुत ज्यादा बना रहता है।
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1018.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1419.2 मि.मी. और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 490.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
रायपुर संभाग में रायपुर में 872.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 740.5 मि.मी., गरियाबंद में 883.7 मि.मी., महासमुंद में 725.1 मि.मी. और धमतरी में 915.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1059.5 मि.मी., मुंगेली में 1032.0 मि.मी., रायगढ़ में 1242.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 865.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1227.1 मि.मी., सक्ती में 1118.9 मि.मी., कोरबा में 1042.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 985.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग में 789.1 मि.मी., कबीरधाम में 744.1 मि.मी., राजनांदगांव में 867.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1230.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 734.3 मि.मी. और बालोद में 1062.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा में 721.1 मि.मी., सूरजपुर में 1080.7 मि.मी., जशपुर में 988.0 मि.मी., कोरिया में 1131.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1031.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर में 1405.0 मि.मी. कोंडागांव जिले में 948.2 मि.मी., कांकेर में 1143.2 मि.मी., नारायणपुर में 1228.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1378.1 मि.मी., सुकमा में 1088.2 मि.मी. और बीजापुर में 1404.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

This will close in 0 seconds