रायपुर। थाना तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने राजधानी रायपुर के सुभाष नगर स्थित देवारपारा इलाके में दबिश देकर 17 लोगों को शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के आधार पर गिरफ्तार किया।
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवारपारा क्षेत्र में नशे के सामान की बिक्री और सेवन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर लगातार सूचनाएं और शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने इलाके में दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई और नशे के सामान की बिक्री तथा सेवन से जुड़े होने की आशंका वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इस दौरान पुलिस ने भरत वर्मा (18), गिरिशा चौहान (18), पिदु वर्मा (28), पप्पन साहू (30), गोपाल तेलासी (23), हुसैन कुलहरिया (19), बुलबुल उर्फ धर्मा नगरीया (45), हिम्मत चौहान (35), जुगराज जुगनिया (28), कबीर सोनी (28), अंकित ध्रुव (24), बलजीत कुलहरिया (32), मोहित कुलहरिया (19), सिंह साहू (19), भूरू उर्फ सुरेन्द्र सोनी (38), चंदन पाल (18) और अमन गोपाल (21) को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों और विवाद की आशंका के कारण लोक शांति तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। इसी आधार पर 17 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।