तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

1 min read
Share this

कोंडगांव। केशकाल के फरसगांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक कार की छत पर करीब 8 किलोमीटर तक लटका रहा। इसके बाद कार चालक बोरगांव के पास घायल युवक को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। कार के पुल से टकराने के बाद कार चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीम ने दोनों मृतक युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।