November 24, 2026

विकासखण्ड क्षेत्राधिकार के आधार पर साइबर सेल की स्थापना के लिए कोई प्रस्ताव नहीं

1 min read
Share this

रायपुर। विधायक राजेश अग्रवाल ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु राज्य के प्रत्येक विकासखण्डों में मिनी साइबर सेल की स्थापना का मामला उठाया। इस पर उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को बताया कि प्रदेश में साइबर अपराध की रोकथाम एवं समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में राज्य स्तर पर 01 राज्य साइबर थाना एवं रेंज स्तर पर 05 रेंज साइबर थाना तथा सभी जिलों में साइबर सेल का गठन कर संचालित किया जा रहा है। विकासखण्ड क्षेत्राधिकार के आधार पर साइबर सेल की स्थापना हेतु पुलिस मुख्यालय से राज्य शासन की ओर कोई प्रस्ताव प्रेषित नहीं किया गया है।

This will close in 0 seconds