32 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन व 128 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन की तकनीकी स्पेसिफिकेशन के आधार पर बाजार दर से है समतल्य – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

1 min read
Share this

रायपुर। लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मानसून सत्र के तीसरे दिन पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि वर्ष 2023-24 में सीजीएमएससी के अंतर्गत 32 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन जिला अस्पताल बालोद, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, गरियाबंद, कबीरधाम, मुंगेली, रायगढ़, सुरजपुर, दुर्ग, सुकमा और नारायणपुर हेतु तथा 128 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में में सप्लाई के लिए टेंडर आहूत किया गया था। 32 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन की बेस प्राईज तय नहीं की गई थी। 128 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन का बेस प्राईज दस करोड़ रूपये मात्र शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा रखी गई थी। इसके अंतर्गत 32 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन हेतु दो एजेंसियों द्वारा द्वितीय निविदा में भाग लिया गया था। 32 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन 09 जिला अस्पताल बालोद, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, गरियाबंद, कबीरधाम, मुंगेली, रायगढ़, सुरजपुर के लिए प्रति मशीन चार करोड़ उन्नचास लाख निन्यान्बे हजार नौ सौ निन्यान्बे रूपये बावन पैसे मात्र दर पर एजेंसी समता इंटरप्राजेस, श्री. प्रियेश जैन, बाफना मार्केट, सदर बाजार, धमतरी, छत्तीसगढ़ को निविदा प्राप्त हुआ था। 128 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के लिए तृतीय निविदा में एक एजेंसी के द्वारा भाग लिया गया था। जिसमें 128 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन ग्यारह करोड़ अड़तालीस लाख पचास हजार रूपये दस पैसे मात्र दर पर एजेंसी समता इंटरप्राजेस, श्री. प्रियेश जैन, बाफना मार्केट, सदर बाजार, धमतरी, छत्तीसगढ़ को निविदा प्राप्त हुई थी। आज दिनांक तक संबंधित फर्म को दस करोड़ अस्सी लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि निविदा के माध्यम से चयनित एजेंसी द्वारा 05 नग 32 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन मेक- “सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड.” द्वारा जिला अस्पताल बालोद, बेमेतरा, गरियाबंद, कबीरधाम और मुंगेली हेतु सीजीएमएससी को सप्लाई की जा चुकी है। उक्त मशीनों को सप्लाई हेतु तत्कालीन संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, छ0म0 द्वारा जिलो से प्राप्त माग पत्र के आधार पर तत्कालीन प्रबंध संचालक, सीजीएमएससी को निविदा कर क्रय करने आपूर्ति करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। उक्त मशीनों हेतु राशि की स्वीकृति मुख्यमंत्री अस्पताल रूपांतरण कोष के अधिशासी समिति के अनुमोदन उपरांत छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत प्रदाय की गई। निविदा प्राप्त एजेंसी द्वारा वर्तमान में 1 नग 128 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन मेक- “सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड.” की सप्लाई मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में की गई है। सप्लाई हेतु तत्कालीन आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, संचालक, चिकित्सा शिक्षा, प्रबंध संचालक, सीजीएमएससी, अधिष्ठाता, मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव एवं प्रभारी महाप्रबंधक (उपकरण) सीजीएमएससी की स्वीकृति से सप्लाई की गयी है। उक्त मशीनों हेतु राशि की स्वीकृति मुख्यमंत्री अस्पताल रूपांतरण कोष के अधिशासी समिति के अनुमोदन उपरांत छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत प्रदाय की गई। सप्लाई की गई 32 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन एवं 128 स्लाईस सीटी स्कैनर मशीन की तकनीकी स्पेसिफिकेशन के आधार पर बाजार दर से समतल्य है।