शिक्षा का जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान होता है,इसी से मिलती है उपलब्धि- शारदा वर्मा

1 min read
Share this

00 नैतिक शिक्षा सामान्य शिक्षा के साथ अनिवार्य होना चाहिए-अजय तिवारी
00 लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
रायपुर। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल परिसर में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीमती शारदा वर्मा मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा का जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान होता है इसी से आप हर उपलब्धि को हासिल कर सकती हैं। उन्होने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा कापी, पेन वितरण कर मिष्ठान से मुंह मीठा करके प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की स्थापना से आज तक के उपलब्धि भरे सफर की जानकारी दी।
रायपुर शहर में कन्याओं की शिक्षा के लिए समर्पित भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं एवम उनकी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। नैतिक शिक्षा सामान्य शिक्षा के साथ अनिवार्य होना चाहिये जिससे एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो। कार्यक्रम में गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर श्रीमती संध्या गुप्ता, कमलादेवी संगीत महाविद्यालय से श्री उज्जवल सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित होकर मुख्य अतिथि एवम नवप्रवेशी बालिकाओं का स्वागत किया। विद्यालय पालक समिति के अध्यक्ष श्री हेमकरन देवांगन उपाध्यक्ष श्री ईंधन कलिहारी भी उपस्थित थे। प्राचार्या श्रीमती मनीषा गहोई द्वारा शाला प्रतिवेदन के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भातखण्डे ललितकला समिति की सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या दुबे ने किया।