2019 से 2023 तक उद्योग विभाग द्वारा हुए 5 निवेशक सम्मेलन
1 min read
Two Businessman handshake on mou memorandum of understanding legal document contract papers after agreement. vector illustration in flat style on green background
Share this
00 218 एम. ओ यू. निष्पादित किये, 86 एमओयू प्रभावशील व 32 एमओयू किए गए निरस्त
रायपुर। विधायक सुशांत शुक्ला ने निवेशक सम्मेलनों के आयोजन में व्यय राशि का मामला उठाया। इस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि 2019 से 2023 तक उद्योग विभाग द्वारा 5 निवेशक सम्मेलन हुए जिसमें 218 एम. ओ यू. निष्पादित किये, 86 एमओयू अभी प्रभावशील है व 32 एमओयू निरस्त किए गए है। 218 एमओयू से 127922.54 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है।
विधायक शुक्ला ने प्रश्नकाल के दौरान लिखित सवाल किया कि वर्ष 2019 से 2023 तक उद्योग विभाग द्वारा कितने निवेशक सम्मेलन, किन-किन शहरों में कब-कब आयोजित किये ? इन आयोजनों पर कितनी-कितनी राशि व्यय की गई? उद्योग मंत्री देवांगन ने बताया कि वर्ष 2019 से 2023 तक उद्योग विभाग द्वारा कुल 05 निवेशक सम्मेलन विभिन्न स्थानों यथा कनाडा, कोलोन जर्मनी, बोस्टन-न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका, बाली इण्डोनेशिया तथा नई दिल्ली में आयोजित किये गये । आयोजनों में कुल राशि 4,08,19,530 (शब्दो में राशि रू. चार करोड आठ लाख उन्नीस हजार पांच सौ तीस) का व्यय हुआ है।
शुक्ला ने फिर सवाल किया कि सम्मेलनों के बाद किन-किन कंपनियों से, किन-किन उद्योगों हेतु, कितनी-कितनी राशि के एमओयू किये गये? एमओयू के आधार पर किन-किन कंपनियों ने प्रदेश में कितने उद्योगों में कितनी-कितनी राशि का निवेश किया? वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रश्नांश (क) की अवधि में उद्योग स्थापना हेतु कुल 218 एम. ओ यू. निष्पादित किये गये है, जिसमें राशि रू. 127922.54 करोड का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। वर्तमान में 186 एमओयू प्रभावशील है। जो विस्तृत विवरण जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र-ब में दर्शित है। इनमें निवेशकों से प्राप्त जानकारी अनुसार राशि रू. 19898.37 करोड़ का निवेश किया गया है। उक्त अवधि में निष्पादित एमओयू में से 32 एमओयू निरस्त किये गये है।
