18 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास के बाद सुधांशु सकुशल पृथ्वी पर लौटे

1 min read
Share this

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री सोमवार को दोपहर में अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे। अनडॉकिंग के लगभग 22.5 घंटे बाद कैलिफोर्निया के तट पर उनका यान पहुंचा। अंतरिक्ष कैप्सूल को एक विशेष जहाज द्वारा वापस लाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी सीएसआईआर ऑडिटोरियम में एक्सिओम 4 की पृथ्वी पर वापसी का सीधा प्रसारण देखा।सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, वेलकम शुभांशु।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार ने उनकी पृथ्वी वापसी को लाइव देखा. प्रशांत महासागर में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 चालक दल के उतरने को देखने के लिए माता और पिता सहित पूरा परिवार सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में इकट्ठा हुए थे।

*देश के लिए गर्व का क्षण, शुभांशु का शुभागमन*

*Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता और सुरक्षित वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी व उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों को हार्दिक बधाई।*

*अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।*

*पुनः समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी का हार्दिक अभिनंदन।*

*जय हिंद!*

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन