November 22, 2026

जोनो से बिछाई जा रही डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन को पानी टंकी से सर्वे कर कनेक्ट करें ताकि व्यवस्थित जलापूर्ति शीघ्र की जा सके

1 min read
Share this

00 नाली के भीतर गई पाईप लाईनो को तत्काल शिफ्ट करें एवं लीकेज को सुधारे
00 प्रभारी अपर आयुक्त एवं अधीक्षण अभियंता ने जल विभाग अभियंताओं की बैठक लेकर कार्य समीक्षा की
रायपुर। नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय में प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक एवं अधीक्षण अभियंता संजय बागडे ने सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता बद्री चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता जल श्री नरसिंह फरेन्द्र की उपस्थिति में सभी जोनो के जल विभाग के सहायक अभियंताओ और उपअभियंताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर जल कार्य विभाग की कार्य समीक्षा करते हुए अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिये। प्रभारी अपर आयुक्त ने निर्देषित किया कि जलविभाग के अभियंतागण स्वीकृति अनुसार योजना में विभिन्न जोनो द्वारा बिछाई जा रही डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन को सर्वे के बाद पानी टंकी से कनेक्ट करें ताकि शीघ्र नागरिको को सुव्यवस्थित जलापूर्ति की जा सके। जलापूर्ति करने के बाद उक्त क्षेत्रो को शीघ्र टैंकर मुक्त क्षेत्र घोषित करने की प्रशासनिक तैयारियां करे।
प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओं के निर्देषित किया है कि नालियों के भीतर गई पाईप लाईनो को तत्काल सुरक्षित रूप से शिफ्ट करें और इसके साथ ही जोनो की टीमें जहां भी पाईप लाईन लीकेज मिले उन्हें तत्काल प्राथमिकता से सुधारने का कार्य करवाये। शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुगम तरीके से करवाना सुनिश्चित किया जाये। प्रभारी अपर आयुक्त ने अभियंताओ को नगर निगम क्षेत्र में पावरपंपो और हैण्डपंपो को डिसइंफेक्शन कार्य दिये गये निर्देशानुसार 3 चरणों में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने वर्तमान में चल रहे पेयजल टैंकरो की जोनवार जानकारी ली एवं टैंकरो से जलआपूर्ति कार्य करने पर नागरिको को गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराने मिली सहायता के संदर्भ में जानकारी ली।
प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओं से इस पर प्रतिवेदन देने कहा कि इस वर्ष नलकूप खनन कार्य करवाने के बाद उक्त क्षेत्र में नागरिको के पेयजल की समस्या को दूर करने में कितना सहयोग मिला इस हेतु उन्होने प्रमाणिक और सत्यापित जानकारी देने के निर्देश दिये। प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने मानसून में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की तैयारियों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निर्देश दिये गये कि कही भी चेम्बर खुले हुए या टूटे फुटे हो उन्हें तत्काल ढक्कन लगाकर ढक देवे अन्यथा कार्य होने पर बंद करवा दें और टूटे फुटे चेम्बरो में आवश्यक व्यवहारिक सुधार और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से जोन से करवाये। प्रभारी अपर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओ को बारिश में शुद्ध पेयजल आपूर्ति राजधानी शहर में करने सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता से करने निर्देषित किया है।

This will close in 0 seconds