November 22, 2026

वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस कल

1 min read
Share this

रायपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर 24 जून 2025 को प्रात: 11 बजे शंकर नगर में कैनाल लींकिंग रोड के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से रखा गया है। आयोजन हेतु नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुडिय़ां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया गया है।

This will close in 0 seconds