झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी ने किया कारोबारी सिद्धार्थ को गिरफ्तार
1 min read
Share this
रायपुर। झारखंड में हुए शराब घोटाले में झारखंड से पहुंची एसीबी की टीम ने लाभांडी स्थित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार है। एसीबी की टीम ने उसे गुरुवार को रायपुर कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर जाएगी जहां उससे शराब घोटाले के संबध में पूछताछ की जाएगी।
झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की जा रही जांच में अब तक यह सामने आया है कि इस घोटाले से राज्य को 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के कई कारोबारी इस घोटाले से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं जिनमें रायपुर के रहने वाले सरोज लोहिया, बच्चा लोहिया और अतीमा खन्ना, भोपाल के मनीष जैन और राजीव द्विवेदी, पुणे के अजीत जयसिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी और सुनील कुंभकर को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है लेकिन अब तक इनमें से कोई भी जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ है। जरूरत पडऩे पर इन सभी के विरुद्ध भी गिरफ्तारी वारंट जारी की जा सकती है। झारखंड में हुए करोड़ों के शराब घोटाला मामले में आरोपी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था क्योंकि सिद्धार्थ सिंघानिया छत्तीसगढ़ और झारखंड में मैनपावर कंपनी सप्लाई समेत सिंडिकेट का अहम हिस्सा था। इस मामले में छत्तीसगढ़ में 7 सितंबर 2024 को एसीबी ने एफआईआर दर्ज की थी. इसमें तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, वरिष्ठ आईएएस अनिल टुटेजा सहित कई अफसरों और कारोबारियों को आरोपी बनाया गया है. वहीं झारखंड में भी कई सप्लायर और कंपनियों पर गाज गिरी है।
