April 30, 2026

ईरान के कुम्म शहर में फंसा रायपुर के सेन्ट्रल जेलकर्मी की बेटी और दामाद, नहीं हो पा रहा संपर्क

1 min read
Share this

रायपुर। ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के बीच हजारों भारतीय इन दोनों ही देशों में मौजूद है। इनमें मजदूर से लेकर कारोबारी और छात्र-छात्राएं शामिल है। भारत सरकार ने इनकी वापसी के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सिंधु लांच किया है और उन्हें वहां से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस बीच जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ का एक परिवार भी युद्धग्रस्त देश ईरान में फंसा हुआ है। जिनमें रायपुर सेन्ट्रल जेल में पदस्थ जेलकर्मी की बेटी और दामाद बच्चों के साथ ईरान के कुम्म शहर में मौजूद है। चिंता की बात यह है कि इस परिवार से सम्पर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि, दामाद एजाज जैदी और बेटी एमन जैदी पढ़ाई के सिलिसले में ईरान गए हुए है। दामाद एजाज जैदी मध्यप्रदेश के दमोह जिले से है।
जेल कर्मी ने बताया कि उनकी वे लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे है लेकिन उनसे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है, उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटी, दामाद और नाती को सुरक्षित वहां से निकालकर जल्द से जल्द भारत लेकर आ जाएं।