November 23, 2026

धरसींवा के सांकरा में फिर एक युवक ने गंवाई जान

1 min read
Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां के सांकरा में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, मंगलवार को जहां यहीं पर एक युवक की मौत हुई थी वहीं गुरुवार की सुबह फिर एक युवक ने अपीन जान गंवा दी है वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिलतरा चौकी पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धरसींवा भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरसीवां के सांकरा में फिर एक बार सड़क में युवक ने अपनी जान गंवा दी है। बताया जा रहा है कि खड़े ट्रक से पिकअप वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वाहन चालक को इलाज के लिए असपताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी सांकरा में एक हादसा हुआ था जिसमें एक साइकिल सवार बालक को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया था। इस हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी और इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव बीच सड़क पर रखकर कई घंटे तक चक्काजाम भी किया था।

This will close in 0 seconds