April 30, 2026

जिले के दो एकल शिक्षक वाले मिडिल स्कूलों में हुई शिक्षको की नई पदस्थापना

1 min read
Share this

*लखना एवं नकटी कुम्हारीटैंक स्कूलों में विद्यार्थियों को अब पढ़ाई मे होगी सुविधा*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया है। जिससे रायपुर जिले में शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में नए शिक्षकों की पदस्थापना हुई है, जिससे विद्याथियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। जिले के जिन स्कूलों में एकल शिक्षक के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, वहां अब नए शिक्षकों की पदस्थापना की गई है ।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के 2 मिडिल स्कूलों में एकल शिक्षक होने से वहां के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। साथ ही उनके पालक अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए चिंतित थे। लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया लाई गई। इसके तहत जिले के अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से एकल शिक्षकीय स्कूलों में पदस्थापना की गई।

जिले में सफलतापूर्वक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्ण होने से जिले के तिल्दा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लखना और नकटी कुम्हारीटैंक में एकल शिक्षक स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति हो गई है। इन स्कूलों मंे नए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। वर्षों पुरानी शिक्षकों की कमी की समस्या से निजात मिलने से ग्रामीणों ने भी खुशी जताते हुए सरकार के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर संतुष्टि जताई है।

नए शिक्षकों की पदस्थापना से न केवल स्कूल में पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा, बल्कि इससे स्कूली विद्यार्थियों, पालकों, ग्रामीणों और स्कूल समिति के सदस्यों में भी खुशी व्याप्त हो गई है।