April 30, 2026

ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा

1 min read
Share this

बीजापुर। प्राथमिक शाला पेद्दापारा, तुमनार में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ शिक्षिका गीता पैंकरा स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी कि बीजापुर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतिका शिक्षिका रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील की रहने वाली थी। घटना की जानकाी मिलते ही पुलिस तत्काल वहां पहुंची और आरोपी ट्रेक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दे दी गई है।