April 30, 2026

दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अड़सुल

1 min read
Share this

रायपुर। शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसूल दो दिवसीय प्रवास पर रविवार की रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर पहुंच रहे है जहां वे सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यकम में शिरकत करेंगे और संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है इस बारे में छत्तीसगढ़ी के पदाधिकायिों से चर्चा करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह ठाकुर, संजय नाग, एच.एन.सिंह पालीवार ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि अडसूल 15 जून की रात्रि 9 बजे माना विमानतल पहुँचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सीधे बेबीलॉन इन में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले वे प्रमुख पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। दूसरे दिन सोमवार, 16 जून को सुबह 10 बजे वे वहां से निकलकर शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, शारदा चौक, नवीन बाजार, आजाद चौक, राजकुमार कॉलेज कर्बला चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे जहां भव्य आतिशबाजी की जाएगी। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी जोगी दोपहर 3 बजे तक चलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त जिला के प्रमुख और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे वे संगठन को कैसे मजबूती प्रदान कर सकते है इस बारे में बारीकी से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही बुथ स्तर में हम कैसे पहुंच सकते है इस बारे में चर्चा की जाएगी।