May 1, 2026

33000 शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया हो प्रारंभ नहीं तो प्रशिक्षित डीएड, बीएड, डीएड एवं बीएड, कला संकाय, व्यायाम शिक्षक,लाइब्रेरियन एवं एमए छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारी युवा करेंगे राजधानी में बड़ा प्रदर्शन

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ एवं प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड कला संकाय संघ,व्यायाम शिक्षक संघ,लाइब्रेरियन संघ एवं एमए छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारी युवाओ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में 45000 से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक शालाएं है तथा इन शालाओं में बच्चो की उपस्थिति के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग सेटअप में स्वीकृत शिक्षको की पदों की संख्या को युक्तियुक्तकरण के बहाने सेटअप में संशोधन कर कम कर रही है जिससे शिक्षक भर्ती अन्य पदों पर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओ में रोष व्याप्त है। संघ प्रमुखों ने कहा है कि सरकार को युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत सेटअप में परिवर्तन नही करना चाहिए जिससे आने वाले समय मे भर्ती की संभावना बनी रहे साथ ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री द्वारा विधानसभा में घोषित 33000 शिक्षको के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही प्रारम्भ करनी चाहिए,अगर सरकार 7 दिवस के भीतर इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कार्य नही करती तो उसके बाद प्रदेशभर के युवा रायपुर शहर में प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।