उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को दी विनम्र श्रद्धांजलि

1 min read
Share this

*एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलियों को चुकानी होगी बड़ी कीमत :साव*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरिपुंजे जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि, सुकमा जिले के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे जी एक काबिल ऑफिसर थे, जो आईईडी विस्फोट होने से वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उनकी इस शहादत को नमन करता हूं।

श्री साव ने कहा कि, बस्तर में हमारे सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में कई शीर्ष माओवादियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों में बौखलाहट है। इसके चलते कोंटा एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा में आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें एएसपी बलिदान हुए हैं। श्री साव ने कहा कि, हमारे जाबांज जवान की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और उसकी बड़ी कीमत नक्सलियों को चुकानी पड़ेगी। नक्सलियों ने यह कायराना हरकत की है,जिसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। ईश्वर परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, नक्सली विस्फोट में जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि, घायल जवानों की चिंता सरकार की ओर से की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने घायलों के इलाज की हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

This will close in 0 seconds