May 20, 2026

पेंशनर्स एसोसिएशन ने एसबीआई प्रबंधक से चर्चा की-दो दिन का अल्टीमेटम दिया

1 min read
Share this

रायपुर। रायपुर राजधानी के छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर एसोशिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक से पेंशनरों के खाते में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की राशि न आने से अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने अशाश्वत किया है कि इस मांग पर उनके द्वारा मुख्यालय मुंबई तक कार्यवाही कर दी गई है। 11 जून तक खाते में राशि आने की उम्मीद है। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री उमेश मुदलियार, अध्यक्ष पंकज नायक, विजय कुमार झा संरक्षक, सीएल दुबे,बीपी कुरील विमलचंद कुंडू, राजू मुदलियार श, बेनी राम गायकवाड, यशवंत भोंसले, राकेश त्रिवेदी, पापा राव, बीपी कुरील आदि ने विस्तृत चर्चा की और प्रदेश के समस्त पेंशनरों को आश्वस्त किया है कि 2 दिन के अंदर यदि खाते में राशि नहीं आएगी, तो भारतीय स्टेट बैंक में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा ‌। श्री झा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग की है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारी एवं पेंशनरों को लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता शीघ्र घोषित किया जाकर केंद्र के समकक्ष महंगाई भत्ता राज्य में दिया जाए। क्योंकि राज्य के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने उनके सुशासन तिहार को तन मन धन से सफल बनाया है।