November 23, 2026

न्यूजीलैंड के चार धाकड खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

1 min read
Share this
क्राईस्टचर्च (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के चार धाकड खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल न करते हुए नये उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में तरजीह दी है। बोर्ड ने कुल 20 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया  है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किये गये खिलाङ़ियों में पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं।
जिन चार नये खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उनमें मिच हे, मुहम्मद अब्बास, जक फाउलकेस और आदि अशोक शामिल हैं। इन्हें न्यूजीलैंड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है।इन चारों खिलाड़ियों ने पिछले एक वर्ष में न्यूजीलैंड के लिए  दमदार प्रदर्शन किया जिसके बल पर वे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में कामयाब रहे। ऐसे में ये इन प्लेयर्स का जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ खेलना तय माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट सीईओ स्कॉट वेनिंक ने कहा, मिच, मुहम्मद, आदि और जैक को कॉन्ट्रैक्ट मिलना है। न्यूजीलैंड फ्यूचर के लिए कई टैलेंटेड प्लेयर्स पर इनवेस्ट करना चाह रही है। इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि वे बड़े लेवल पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और वह सभी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हैं। भविष्य में न्यूजीलैंड के पास टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

इस बार न्यूजीलैंड के कुल 20 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, लॉकी फर्ग्युसन जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल नहीं किया गया है। बोर्ड ने कहा कि वो इन सभी खिलाड़ियों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में प्रदर्शन के आधार पर उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर फैसला लिया जाएगा।आदित्य अशोक, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, मुहम्मद अब्बास, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं।

 

 

This will close in 0 seconds