आप नेता मिले नकटी गांव में घरों से बेदखली के खिलाफ आंदोलनरत ग्रामीणों से
1 min read
Share this
रायपुर। रायपुर के नकटी (सम्मानपुर) गांव में सैकड़ों ग्रामीणों अपने घरों से बेदखली के खिलाफ आंदोलन पर बैठे हुए हैं। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नकटी गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी व्यथा जानी। जसबीर सिंग ने बताया कि किस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे गांव को जिसमें 80 से 90 परिवार निवासरत हैं उन्हें घर खाली करने का पिछले माह नोटिस दिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले साल ही कई ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास के तहत आबंटन किया गया जिस पर उन्होंने पक्के मकान बनाए हैं लेकिन अब सरकार वहां विधायक कॉलोनी बनाना चाहती है। घर की बेदखली के नाम से ग्रामीणों में दुख है और सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
जसबीर सिंग ने राज्य की साय सरकार से आग्रह किया है कि नकटी गांव के ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उनके घरों को ना उजाड़ा जाए। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग, कलावती मार्को,रघुराज सिंह, आर एस ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, पुनारद निषाद, अखिल शुक्ला और मोहन चंद्रवंशी आदि पार्टी के साथी उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी नकटी गांव के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और अगर ग्रामीणों की मांग सरकार नहीं सुनती है तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके न्याय के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी।
