शराब कारोबारी विजय भाटिया 6 जून तक रहेंगे ईओडब्ल्यू के रिमांड पर
1 min read
Share this
रायपुर। भिलाई के शराब कारोबारी विजय भाटिया को ईओडब्ल्यू ने सोमवार को पुन: न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने पूछताछ के लिए 6 जून तक ईओडब्ल्यू को रिमांड पर रखने के निर्देश दिए। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने शनिवार को भाटिया को दिल्ली में गिरफ्तार कर उनके सहयोगियों के 8 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी।
