November 22, 2026

चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे दो डायरेक्टर हुए गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। अश्वनी नगर मुस्कान प्लाजा के तीसरी मंजिल में स्थित जे.एस.व्ही. डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड एवं जय विनायक बिल्डकॉप लिमिटेड कंपनी के संचालक दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबल और चिटफण्ड कम्पनी फ्यूचर गोल्ड इण्डिया बिल्ड लिमिटेड कंपनी के संचालक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अश्वनी नगर मुस्कान प्लाजा के तीसरी मंजिल में स्थित जे.एस.व्ही. डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड एवं जय विनायक बिल्डकॉप लिमिटेड कंपनी के संचालक दिनेश हेमराज टेम्भरे एवं अन्य ने शिवनारायण पटेल निवासी गोपियापारा पुरानी बस्ती रायपुर तथा अन्य को अपनी उक्त चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा कराया। दोगुना करने का प्रलोभन देकर निवेशकों से करोड़ों रूपये कम्पनी में निवेश कराकर निवेशको से धोखाधड़ी कर कार्यालय बंद कर राशि लेकर फरार हो गये थे। आजाद चौक पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 420, 34 भादवि, ईनामी चिट एवं धन परि., स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 4(5) एवं छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 का मामला दर्ज किया था और विगत 9 वर्षों से उसकी तलाश में मुखबिर को लगाया था। मुखबिर की सूचना पर आजाद चौक पुलिस नागपुर रवाना हुआ और दिनेश हेमराम टेम्भरे 46 को नागपुर स्थित गुजराती कालोनी से गिरफ्तार किया और उसके पास से एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं 01 मोबाईल फोन को जप्त कर रायपुर लेकर पहुंची जहां उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
इसी तरह से चिटफण्ड कम्पनी फ्यूचर गोल्ड इण्डिया बिल्ड लिमिटेड कंपनी का फरार डायरेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह राठौर को 5 वर्ष बाद मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

This will close in 0 seconds