June 22, 2025

दुष्कर्म का आरोपी प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

1 min read
Share this

कांकेर। पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिस पर उसी के थाने में शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ साल भर से जबरदस्ती संबंध बना रहा था। जिसकी शिकायत आज पीडि़ता ने पखांजुर थाने में की, जिसके बाद पखांजुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दुष्कर्म का आरोपी प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है, वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में रहता है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीडि़ता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। पीडि़ता की शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।