November 23, 2026

चरामेति शिक्षा सेवा के तहत किया गया कॉपियों का वितरण

1 min read
Share this

रायपुर। चरामेति फाउंडेशन ने “शिक्षा सेवा” के अंतर्गत खो खो पारा, पुरानी बस्ती स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों के बीच कॉपियों सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। काव्या, त्रिषा, भूमिका, कुबेर, श्याम, मयंक सहित समस्त छात्रों ने सत्र 2025 – 26 के प्रथम सप्ताह में ही शैक्षणिक सामग्री प्राप्त होने पर खुशी जताई एवं कहा कि इससे वे बाधा रहित पढ़ाई कर पायेंगे।
चरामेति फाउंडेशन के राजेंद्र ओझा ने बताया कि छात्रों को पूरे शैक्षणिक सत्र में उपयोग में आए इतनी कॉपियां दी गई। यह कार्यक्रम नीलेश अग्रवाल, जितेन्द्र दामा, डॉ. शीला गोयल, डॉ. जे. के. गोयल, सुभाषिनी जतिन्दर भनोट, प्रेम नारायण सोलंकी, डॉ. मृणालिका ओझा, जी. पी. अखिलेश, रोशन बहादुर सिंह, वीरेंद्र आडिल एवं शालेय स्टाफ मनबोधी कुर्मी, मनहरण लाल कैवर्त, लोकेश साहू आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार मरकाम एवं आभार श्रीवास्तव मैडम ने व्यक्त किया।

This will close in 0 seconds