November 25, 2026

भतीजे के खिलाफ केस वापस लेने कारोबारी को धमकाने वाले कांग्रेस नेता उमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज

1 min read
Share this
रायपुर। 22 नवंबर को कारोबारी विजय जेठानी के पास एक अज्ञात नंबर से दोपहर 12:56 बजे फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को उमेश रगड़े बताया और गोलू रगड़े व अतुल तलमेल के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। कारोबारी ने मना किया तो उन्हें गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। क्योंकि कारोबारी ने 21 नवंबर को गोलू रगड़े उर्फ शंका और अतुल तलमेल के खिलाफ आजाद चौक थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी विजय जेठानी ने 24 नवंबर को आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 351(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत में फोन करने वाले की पहचान अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक के रूप में दर्ज है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉल करने वाले ने अपनी पहचान उमेश रगड़े के रूप में बताई थी। उमेश रगड़े कांग्रेस के एससी-एसटी सेल का नेशनल कोऑर्डिनेटर और यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। वहीं मारपीट के मामले में आरोपी अतुल तलमेल जेल में बंद है। गोलू रगड़े और उमेश रगड़े फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस तमाम आरोपों और वायरल ऑडियो की जांच कर रही है।

This will close in 0 seconds