November 23, 2026

वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़कर गोल्डन टावर की रहने वाली भावना हुई 6.89 लाख की ठगी की शिकार

1 min read
Share this

रायपुर। अमलीडीह के गोल्डन टावर में रहने वाली भावना चंदानी (61) से आरोपियों ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क किया और इसके बाद उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती थीं। इसी के जरिए महिला को निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया गया। आरोपियों के कहने पर महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 89 हजार 100 रुपए जमा कर दिए। शुरुआत में निवेश के नाम पर बातचीत होती रही, लेकिन जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। इसके बाद पीडि़ता ने राजेंद्र नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

This will close in 0 seconds