November 23, 2026

कलेक्टोरेट स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के संचालन हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ

1 min read
Share this

*वर्तमान में पार्किंग की सुविधा नागरिकों की सुविधा के लिए निःशुल्क उपलब्ध है*

रायपुर। कलेक्टोरेट स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के संचालन हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा आगामी एक सप्ताह के भीतर निविदा खोली जाना प्रस्तावित है। पूर्व में इस पार्किंग का संचालन विभागीय स्तर पर किया जा रहा था। संचालन के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गई हैं, ताकि व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

वर्तमान में पार्किंग की सुविधा नागरिकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात इसका व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पार्किंग परिसर में अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाने के संबंध में यातायात विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है तथा ऐसे वाहनों को हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर निगम द्वारा पार्किंग की सुरक्षा, सुव्यवस्थित संचालन एवं नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

This will close in 0 seconds