Home Page Popup
November 12, 2026

पटवारी हड़ताल का 1 माह,अब तक बातचीत बेनतीजा

1 min read
Share this

रायपुर। पटवारियों की हड़ताल को 1 माह पूरा हो गया है ,पटवारी हैं कि मानते नहीं। मान मनौव्वल शासन स्तर पर हुई बातचीत को दर किनार करते हुए पटवारियों ने अपनी हड़ताल को जारी रखने का जो निर्णय लिया उसके चलते समूचे सूबे में राजस्व संबंधी पूरे मामले  अटके हुए हैं जिसके चलते आम नागरिकों के प्रकरण लंबित हैं।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री और स्थानीय नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने किसान हित में पटवारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की जिसका भी असर हड़ताल पर नहीं हुआ है। राजस्व सचिव और विभागीय संचालक के साथ छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें पटवारियों की मांगों पर चर्चा की गई, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर सहमति नहीं बन सकी। शासन की ओर से पटवारियों को काम पर वापस लौटने की अपील की गई, हालांकि संघ अपने रुख पर कायम है।

12 अक्टूबर से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। आम लोगों को जमीन संबंधी कार्यों और अन्य राजस्व सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बातचीत विफल होने के बाद फिलहाल हड़ताल समाप्त होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।