सीआईएफ ने जरूरतमंदों को कंबल एवं कपड़े वितरित किए
1 min read
Share this
जगदलपुर। एनएमडीसी नगरनार की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएफ) ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए के सीआईएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं। आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सीआईएफ कमांडेंट राघवेंद्र सिंह एवं उप कमांडेंट सनीश एम. के नेतृत्व में बल के जवानों ने ग्राम पंचायत नगरनार, कस्तूरी एवं चोकावाड़ा धनपूंजी के जरूरतमंद लोगों, महिलाओं और बच्चों को कंबल एवं कपड़े वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीआईएफ के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों और जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

